लखनऊ। टीईटी प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने टीईटी 2016 का विज्ञापन जारी किया है। जो लोग बीएड और बीटीसी करने के बाद टीईटी नहीं कर पाए हैं। उनके पास फिर से मौका है। टीईटी 2016 के लिए विभाग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 28 दिसंबर को होनी प्रस्तावित है। पांच अक्टूबर दोपहर बाद से कोई भी प्रतियोगी इस परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।