Terrorist arrested from Akhnoor admits Pakistam army trained him-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अखनूर में पकड़े आतंकी कयूम ने कबूला,पाक फौज से मिली ट्रेनिंग

khaskhabar.com: शनिवार, 24 सितम्बर 2016 5:04 PM (IST)
अखनूर में पकड़े आतंकी कयूम ने कबूला,पाक फौज से मिली ट्रेनिंग
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी आतंकी और हाफिज सईद के बॉडीगार्ड अब्दुल कयूम ने पूछताछ में कबूला है कि उसने पाकिस्तान के मनशेरा में ट्रेनिंग ली थी। न्यूज चैनल आईबीएन 7 ने उसके पास एक वीडियो होने का दावा करते हुए कहा कि इसमें आतंकी कयूम साफ-साफ साफ-साफ कबूल किया है कि पाकिस्तान में उसे क्लाशनिकोव, एलएमजी जैसे हथियार चलाना सिखाया गया और यह पूरी ट्रेनिंग पाकिस्तानी फौज ने दी है। बता दें कि कयूम आतंकवादी सरगना हाफिज सईद का बॉडीगार्ड भी रह चुका है। सूत्रों के मुताबिक अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि कयूम ने लश्कर के लिए 50 लाख का चंदा इकक्ठा किया है। सबसे खास बात यह है कि जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी और आसिया अंद्राबी का अब्दुल कयूम बड़ा फैन है। शुक्रवार को अखनूर से पकड़ा गया आतंकी अब्दुल कयूम आतंकी संगठन जमात उद दावा का प्रमुख और मुंबई हमलों के गुनहगार हाफिज सईद का बॉडीगार्ड है। कयूम 4 साल तक आतंकी हाफिज सईद की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाए हुए थे। कयूम आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से भी जुड़ा हुआ है। वह पाकिस्तान के सियालकोट का रहने वाला है।
कयूम का कबूलनामा-

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement