मैंने पाकिस्तान के मनशेरा में ट्रेनिंग ली। यहां कराकरम होटल है, इस होटल
के पीछ अबु हरारा मरकज है। मरकज से हमें फौजी गाडिय़ों से पहाडिय़ों के ऊपर
लेकर गए। यहां मेरा नाम अबु बकर मरकज रखा गया। वहां छोटी ट्रेनिंग देते
हैं, कुरान की आयतें पढ़ाते हैं, फिर क्लाशिनोव, एलएमजी, एम-16 को चलाना
सिखाते हैं। इस तरह से वहां हमें पांच-सात हथियारों की ट्रेनिंग दी गई। ये
सब एक हफ्ते के अंदर हुआ। इसके बाद हमें उमर बिन खिताब अल मरकज इलाके में
ले गए। उधर, हमको पहले घोड़ा बनाया गया, फिर शेर बनाया। जिन्होंने हमें
ट्रेंड किया, मतलब सारे मामले, हमें शेर की तरह बना दिया गया। शेर जानवर
होता है, मगर हम इंसान हैं, ...तो हमें भी शेर बनने की ट्रेनिंग दी गई। एक
हफ्ते के अंदर खिदमत की ट्रेनिंग दी जाती है।