खुफिया विभाग ने ये खुलासा उडी हमले के बाद रिकार्ड की गई कॉल्स और मॉनीटर
किए जा रहे संदिग्ध लोगों के मूवमेंट के आधार पर किया है। इस रिपोर्ट के
आधार पर गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट जारी किया है।
भीड वाले इलाकों में खास चौकसी के आदेश दिए गए हैं, खासकर जहां विदेशियों
का भी आना जाना रहता है।
आने वाले दिनों में नवरात्रि और दीपावली जैसे
त्यौहार भी हैं। सभी मार्केट एसोसिएशन और मॉल्स को ताकीद की गई है कि वो भी
अपना सुरक्षा तंत्र दुरूस्त रखें, सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम को बेहतर
बनाएं।