Advertisement
सीकर में नवविवाहिता के अपहरण के बाद तनाव

राजपूत समुदाय के लोग गुस्से में हैं, क्योंकि अपहरण (बुधवार) के तीन दिनों बाद भी लापता दुल्हन का कुछ पता नहीं चल पाया है।
गुरुवार से ही लोग जिला कलेक्टर के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
राजपूत समुदाय के नेता गिरिराज सिंह लोटवाडा ने शनिवार को अपने समुदाय के लोगों से शांति-व्यवस्था बनाए रखने और साथ ही किसी भी अप्रिय कार्य से बचने की अपील की।
उन्होंने कहा, "डीजीपी ने मुझे भरोसा दिलाया है कि दुल्हन को जल्द ही खोज लिया जाएगा। उनके हाथ कुछ महत्वपूर्ण सबूत लगे हैं। उन्होंने अपील की कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखा जाए, साथ ही पुलिस को अपना काम करने दिया जाए।"
बुधवार को शादी के बाद अपने ससुराल जा रही दुल्हन को कुछ हथियारबंद लोगों ने सीकर जिले के मोरदुंगा गांव के नजदीक अगवा कर लिया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


