tens of millions of heroin traffickers arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करोडों की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 5:35 PM (IST)
करोडों की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली में कुख्यात अंतर्राष्ट्रीय तस्कर बलराज सिंह उर्फ राजू कट्टा को पुलिस ने आधा किलो हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार उक्त तस्कर ड्रग तस्करी करने के चलते कई बार पहले भी जा चुका है जेल तथा कई अन्य मामलों में भगौडा भी है घोषित। आरोपी के बारे में मोहाली के एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के खिलाफ अगस्त को नंबर केस दर्ज किया गया था आरोपी पाकिस्तान से अब तक किलो के लगभग हेरोइन भारत में सप्लाई कर चुका है। बलराज सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि पांच साल पहले में उसने गांव भूसे जिला तरऩतारऩ के चमकौर सिंह के साथ मिलकर यह तस्करी शुरू की थी और वो पहले भी अमृतसर औऱ कपूरथला की जेल में रह चुका है। जमानत पर छूटने के बाद अपने गांव के रणवीर सिंह उर्फ भोला तथा बाऊ निवासी गांव दाऊं जिला अमृतसर तथा एक बीएसएफ के जवान के साथ मिलकर यह काम शुरू किया। 2015 में 40 किलो हेरोइन पाकिस्तान से मंगवाई। कुछ दिनों बाद भी दोबारा खेप लेने गए तब उक्त आरोपी को छोड़ बाकी तीनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। लिविंग रिलेशनशिप था आरोपी तस्करी में अच्छी कमाई के चलते पिछले एक साल से आरोपी रुपनगर में सुखविंद्र कौर नाम की महिला के साथ लिविंग रिेलेशनशिप में रह रहा था । कमाई के दम पर ही उसने महिला के नाम पर 27 लाख की कोठी भी खरीद रखी है। अलग - अलग नामों का करता है इस्तेमाल इस समय बलराज उर्फ राजू मंदीप सिंह निवासी गांव तिम्मोवाल जिला अमृतसर नाम से रह रहा था।पुलिस रिमांड पर लिया गया आरोपी पुलिस द्वारा रुपनगर अदालत में पेश कर उक्त आरोपी को तीन दिन की पुुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement