Ten language laboratories will be established in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी में दस भाषा प्रयोगशालाओं की होगी स्थापना

khaskhabar.com: रविवार, 08 नवम्बर 2020 4:21 PM (IST)
यूपी में दस भाषा प्रयोगशालाओं की होगी स्थापना
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दस पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 'लैंग्वेज लैब' बनाने का निर्णय लिया है। सरकार की तरफ से इसके लिए 1.75 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी गई है, जिसमें से हर लैब के लिए 17.5 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस पहल से विद्यार्थियों के कम्युनिकेशन स्किल में सुधार होगी, भाषाओं के प्रति बेहतर समझ पैदा होगी, ताकि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में वे अपना प्रदर्शन ेहतर ढंग से कर सके। सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक, "इन प्रयोगशालाओं के माध्यम से विशेष तौर पर छात्राओं को नौकरी हासिल करने में मदद मिलेगी।"
एक विशेष केंद्रीय सहायता अनुसूचित जाति उप-योजना के तहत इससे वे विद्यार्थी लाभान्वित होंगे, जो इटावा में राजकीय पॉलिटेकि्न क, अमेठी में संजय गांधी पॉलिटेकि्न क, कानपुर देहात, कौशाम्बी, श्रावस्ती, शामली, कुशीनगर, संत कबीर नगर के अलावा आजमगढ़ में सावित्री बाई फुले राजकीय पॉलिटेकि्न क और काशगंज में स्थित एमएमआईटी लैब में अध्यनरत होंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement