मुंबई। आतंकवाद निरोधक कानून (पोटा) की एक विशेष अदालत ने मुंबई में हुए
तीन बम विस्फोटों के 10 आरोपियों को मंगलवार को दोषी करार दिया है, जबकि
तीन अन्य को बरी कर दिया है।
वर्ष 2002 के दिसंबर से 2003 के मार्च के बीच हुए इन विस्फोटों में मुंबई
में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी और ब़डी संख्या में लोग घायल हुए
थे। पोटा के विशेष न्यायाधीश पीआर देशमुख ने दोषी 10 अभियुक्तों सजा की
मात्रा तय करने के लिए सुनवाई बुधवार तक टाल दी है।