पहला विस्फोट मुंबई सेंट्रल टर्मिनस की मुख्य इमारत में मैकडोनाल्ड आहार
गृह के पास छह दिसंबर, 2002 को हुआ था। दूसरा बम विस्फोट 27 जनवरी, 2003 को
विले पार्ले बाजार में हुआ था। तीसरा विस्फोट उसके कुछ ही दिनों बाद 13
मार्च को उपनगरीय रेल के भीड भरे महिला प्रथम श्रेणी के कोच में हुआ था।
अभियोजन पक्ष ने कहा कि अभियुक्तों में अधिकतर प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स
इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के सदस्य हैं। ये 1992 में अयोध्या के
विवादित ढांचा विध्वंस और गुजरात में वर्ष 2002 में हुए सांप्रदायिक दंगे
का बदला लेना चाहते थे।
(IANS)