इसके बाद हंसपुरम निवासी अमित सिंह चौहान
की घर से थोड़ी ही दूर पर कृष्ण दूध डेरी के नाम से दूध का बड़ा कारोबार है। जहां
चोरों ने शटर का ताला तोड़ कर पांच हजार की नगदी 40 किलो पनीर ले गये। सुबह जब शटर का ताला
टूटा देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जनाकारी कन्ट्रोल रुम में देने के
बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर राजीव
द्विवेदी का कहना है कि चोरी की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।