tejaswi yadav show people through the nyaay yaatra Bihar Reality-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेजस्वी ‘न्याय यात्रा’ के जरिए लोगों को बताएंगे बिहार की हकीकत

khaskhabar.com: शनिवार, 27 जनवरी 2018 2:15 PM (IST)
तेजस्वी ‘न्याय यात्रा’ के जरिए लोगों को बताएंगे बिहार की हकीकत
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों जहां विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा कर रहे हैं तो वहीं अब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ‘न्याय यात्रा’ निकालने जा रहा हैं। तेजस्वी इस यात्रा की शुरुआत नौ फरवरी से पूर्णिया से करेंगे। तेजस्वी ने इस यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि इस यात्रा के दौरान हम पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ हो रहे अन्याय को जनता के बीच रखेंगे। उन्होंने कहा कि लालू के साथ अन्याय हुआ है और यह सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जाकर हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए जनादेश के अपमान के बारे में बताएंगे।  उन्होंने कहा कि बिहार और केंद्र में एक ही गठबंधन सरकार है जिसे ‘डबल इंजन’ की सरकार का नाम दिया गया है लेकिन वास्तविकता यह है कि बिहार में कोई काम नहीं हो रहा है। विकास ठप्प है। लोगों के बीच जाकर यह भी बताया जाएगा। तेजस्वी ने कहा कि पहले भी ‘जनादेश अपमान यात्रा’ के दौरान हम लोगों के बीच गए थे और लोगों का हमें अपार स्नेह मिला था। ऐसे में हम फिर से यात्रा के दौरान पूरे बिहार के लोगों से मिलेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों विकास कार्यों को देखने के लिए समीक्षा यात्रा पर हैं। नीतीश चरणवार राज्य के सभी जिलों में जाकर विकास कार्यों को देख रहे हैं तथा विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि नीतीश की इस यात्रा का जवाब तेजस्वी अपनी ‘न्याय यात्रा’ से देंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement