teenager misdoing with 7 year old child in Pali-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किशोर ने किया 7 साल के बच्चे के साथ कुकर्म, मामला दर्ज

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 जनवरी 2017 09:17 AM (IST)
किशोर ने किया 7 साल के बच्चे के साथ कुकर्म, मामला दर्ज
पाली। रायपुर मारवाड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 साल के बालक के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। बालक के साथ कुकर्म करने वाला भी 16 वर्ष का है। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ाई करते हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपित को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी महावीरसिंह बीका के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक श्रमिक ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके बताया कि रविवार को उसका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान गांव का एक किशोर गाय चराने के बहाने उसे जंगल में लेकर गया। वहां पर उसने ने उसके बेटे के साथ कुकर्म किया। किशोर ने यह बात किसी को बताने पर बालक को जान से मारने की धमकी भी दी। घर लौटने पर पीडि़त ने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया। लेकिन, लोक लाज के डर से परिजनों ने इस बात को दबा दिया। देर रात पीडि़त की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल लाया गया। इसके बाद सोमवार को यह मामला पुलिस के सामने आया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए किशोर के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लेकर उसका मेडिकल करवाया। मंगलवार को उसे बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

[@ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement