टीम ने प्रारंभ किया स्वच्छ सर्वेक्षण का कार्य, अधिकारियों से की मुलाकात
khaskhabar.com: रविवार, 08 जनवरी 2017 11:55 AM (IST)
करनाल। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की टीम ने करनाल का स्वच्छ सर्वेक्षण प्रारंभ कर दिया है। सर्वेक्षण के लिए क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने अभियंता डी आर भास्कर व कार्यकारी अधिकारी धीरज कुमार से भेंट कर सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ किया किया। टीम में सीनियर एसैसर (वरिष्ठ आंकलनकर्ता) अमन भारद्वाज, जुनियर एसैसर रविन्द्र कुमार व जीएन यादव शामिल हैं। निगम कार्यालय में सीनियर एसैसर अमन भारद्वाज ने अपना सर्वेक्षण किया, जिसमें निगम के अधीक्षण अभियंता व सर्वेक्षण के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी डी आर भास्कर ने निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सभी डॉक्यूमैंट उपलब्ध करवाए।