Advertisement
शिक्षक बच्चों को बनाए अच्छे इंसान, सिर्फ अफसर नहीं : डॉ. किरोड़ी लाल मीणा

अन्य अतिथियों ने कहा कि सभी शिक्षक वर्तमान परिवेश में गिरते हुए सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए बच्चों को अच्छी नींव तैयार करें। अपनी समस्याओं के बारे में विचार विमर्श कर सरकार को ज्ञापन दें, ताकि उसे पर सरकार विचार कर सके।
राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन के सम्मेलन में कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष जिला अध्यक्ष भगवान वर्मा ने कहा कि शिक्षक अपनी पुरानी गरिमा को पुन: स्थापित करें। ताकि समाज में आदर सम्मान और पहचान बन सके। अपने कार्य के प्रति ईमानदारी से कार्य करते हुए बच्चों को संस्कार व निष्ठावान, प्रतिभावान, राष्ट्रवादी, मानवतावादी भावना पैदा करें। आगे चलकर बच्चे का भविष्य अच्छी तरह संभाल सकें। कर्मचारी महासंघ के प्रवक्ता अशोक भागोती ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है वह खुद को दीपक की तरह जल करके और दूसरे को रोशन करता है वह देश का भविष्य तय करते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


