पिटाई से छात्र अपूर्व का हाथ टूट गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन सोमवार को कालेज पहुंचे और अध्यापक के इस बर्ताव पर जमकर हंगामा किया। बवाल की जानकारी होने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच स्कूल प्राचार्य भी आ गये। परिजनों ने स्कूल टीचर को बर्खास्त करने की मांग प्राचार्य से की है। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया। थानेदार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्जकर अध्यापक के खिलाफ जांच की जा रही है।