Take the help of religious teachers, councilors and officers in vaccination-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टीकाकरण में धर्म गुरुओ, पार्षदों और अफसरों का सहयोग ले

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 10:36 PM (IST)
टीकाकरण में धर्म गुरुओ, पार्षदों और अफसरों का सहयोग ले
जयपुर। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य वीनू गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रातः स्वास्थ्य भवन में स्टेट टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के अक्टूबर माह की उपलब्धियों की विस्तार से समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गयी। गुप्ता ने टीकाकरण के प्रत्येक चरण में हैड काउंट सर्वे, ड्यू लिस्ट का हर स्थिति में फोलोअप सुनिष्चित करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों द्वारा माॅनिटरिंग बढ़ाने के निर्देष दिये। उन्होंने पंचायतीराज, महिला बाल विकास विभाग एवं चिकित्सा विभाग के स्थानीय स्तर पर कार्मिकों के लिए आमुखीकरण आयोजित करने तथा जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के स्तर पर मुख्य रूप से पंचायती राज संस्थाओ केे जनप्रतिनिधियों के लिए भी आमुखीकरण बैठक आवष्यक रूप से आयोजित करने के निर्देष दिये। इसी प्रकार स्थानीय पार्षदों, धर्मगुरूओं, अधिकारी तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्मिकों का सहयोग बढ़ाने की जरूरत बताई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement