Table-top exercises for the mega earthquake drill-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भूकम्प पर मैगा मॉक ड्रिल के लिए टेबल टॉप अभ्यास

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 3:47 PM (IST)
भूकम्प पर मैगा मॉक ड्रिल के लिए टेबल टॉप अभ्यास
शिमला । राज्य के सर्वाधिक संवेदनशील सात जिलों क्रमशः मंडी,कांगड़ा, चंबा, शिमला, किन्नौर, कुल्लू तथा सोलन में 24 नवम्बर को भूकम्प पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय वृहद अभ्यास के दृष्टिगत बुधवार को शिमला में टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन किया गया। मेजर जनरल सेवानिवृत वी के दत्ता और राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के सीनियर कंसलटेंट आईआरएस एवं मॉक ड्रिल ले0 जनरल एन सी मरवाह ने राज्य सचिवालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अभ्यास का आयोजन किया गया जिसमें उक्त जिलों और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबन्धन डी डी शर्मा ने कहा कि मण्डी को 8 रियक्टर स्केल पर भूकम्प का केन्द्र मानते हुए भूकम्प आपदा परिदृश्य के तौर पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास प्रत्येक जिले में कम से कम पांच जगहों पर आयोजित किया जाएगा जिसमें आवासीय,गैर आवासीय, अस्पतालों, स्कूलों तथा कॉलेज इत्यादि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास एनडीएमए, एसडीएम, डीडीएम, तथा सेना के अधिकारियों के समन्वय से आयोजित किया जाएगा जिससे आपदाओं से निपटने की तैयारियों में तत्परता एवं कमियों का पता लगाना और इसमें सुधार करने में सहायता मिलेगी। राज्य सरकार एनडीएम, एनडीआरएफ तथा सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement