जोधपुर । मोकलावास गांव स्थित भोगिशैल की पहाडिय़ों में अरना-झरना तीर्थ में आयोजित कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। यहां अरणेश्वर महादेव के ऐतिहासिक मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किये । तीर्थ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं ने अरणेश्वर महादेव के ऐतिहासिक मंदिर में अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना की । ज्यादातर भक्तों ने महादेव से देश में लक्ष्मी की चंचलता से कल्याण करने की प्रार्थना की । मगरा पुंजला निवासी संजय गहलोत ने बताया की यूं तो महादेव के मंदिर आना जाना रहता ही है लेकिन इन दिनों नोटों की बदली व्यवस्था से चिंता है । संजय ने कहा कि हालांकि मोदी का प्रयास अच्छा है लेकिन भगवान से भी प्रार्थना कर ली ताकि देश की रूपया व्यवस्था फिर से बहाल हो जाए ।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयारयह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेद