सीरिया। प्रोपगेंडा वीडियो तैयार करने से पहले सेल्फी लेने के चक्कर में कुछ ऐसा हुआ कि अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, 8 सीरियाई विद्रोही सेल्फी ले रहे थे तभी अचानक ब्लास्ट हो गया। इसके बाद विद्रोहियों में अफरा-तफरी मच गई। सहमे लोग भागते वक्त अल्लाहो अकबर कहते-कहते बाहर निकल आए। इस पूरी घटना का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आठ सीरियाई विद्रोही सेल्फी लेते दिख रहे हैं, तभी अचानक बम फट जाता है। वीडियो में दिख रहे लोग फ्री सीरियन आर्मी के सदस्य बताए जा रहे हैं। ये अपने राइफलों के साथ एक कैमरे के सामने खडे थे।