बाएं तरफ बैठा एक शख्स अपने सेलफोन से सेल्फी लेने जा रहा है। जैसे ही
कैमरा क्लिक होता है, जबर्दस्त विस्फोट हो जाता है। ऐसा लगता है जैसे
मोबाइल कैमरे को आईईडी से कनेक्ट किया गया था और विद्रोही गलती से उसी फोन
से सेल्फी लेने लगे। माना जा रहा है कि वह प्रॉपगेंडा वीडियो तैयार कर रहे
थे। वीडियो को सबसे पहले IEDFunkerzx नाम की एक वेबसाइट ने अपलोड किया।