SYL will not be a drop of water - Majithia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक बूंद भी नहीं देंगे एसवाईएल का पानी - मजीठिया

khaskhabar.com: सोमवार, 12 दिसम्बर 2016 00:11 AM (IST)
एक बूंद भी नहीं देंगे एसवाईएल का पानी - मजीठिया
अमृतसर। पंजाब के पानी की एक बूंद भी किसी को नहीं देंगे। भले ही इसके लिए उन्हें अपनी जान ही क्यूं ना देनी पड़े। ये कहना है केबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का। उन्होंने कहा कि अकाली दल के लिए सबसे अहम मुद्दा विकास और एसवाईएल का होगा। वे पंजाबियों से पिछले 70 सालों से की जा रही लूट अब नहीं होने देंगे। वे रविवार को सोहिए गांव में 22 करोड़ रुपए की लागत के साथ सोहियां से मजीठा और बोपारा, बरास्ता और कथूनंगल की 18 फुट सड़क को 23 फुट चैड़ी करने के लिए नींव पत्थर रखने आए थे। इस दौरान उन्होंने साढ़े तीन करोड़ की लागत के साथ मधीपुर से भालोवाली और 4 करोड़ की लागत से वडाला से जिजेआनी बरास्ता बुढ्ढा थेह सड़क को 18 फुट चैड़ी करने के नींव पत्थर भी रखे। पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान मजीठिया ने कहा कि पंजाब खेती प्रधान सूबा है और सूबो के 138 ब्लाॅकों में से 105 ब्लाॅक पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। पानी नहीं रहा तो खेती तबाह हो जाएगी और पंजाब की आर्थिकता को तहस नहस होने से बचाया नहीं जा सकेगा। एसवाईएल पर उन्होंने कहा कि ये कैप्टन अमरिंद्र सिंह और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की देन है। जिसे बंद करने के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने नहर की जमीन असल किसानों को वापस दे दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की माझा फतह रैली पर टिप्पणी करते हुए मजीठिया ने कहा कि इतिहास गवाह है कि माझा फतह करने के हर लुटेरे और अहंकारियों के मंसूबे धरे रह गए हैं। न अहमद शाह अब्दाली से माझा फतह हुआ। न सिकंदर ए आलम से और न ही महमूद गजनवी का सपना पूरा हो सका। कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर मजीठिया ने कहा कि टिकट वितरण में कांग्रेसी आपसी फूट में फंस गए हैं और ये फूट के चलते प्रदेश का विकास करेंगे। सवालिया निशान उठना लाजिमी है। डिजिटल पेमेंट अपनाओ,ईनाम पाओ: सरकार लाएगी इन्सेन्टिव स्कीम

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement