चंडीगढ। स्वाइन फ्लू से पंजाब में अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है और पिछले एक महीने में ही राज्य में एच1एन1 विषाणु से 30 लोगों की मौत हो चुकी है।
राज्य में स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी डॉ गगनदीप सिंह ग्रोवर ने कहा,पंजाब में स्वाइन फ्लू से अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है। कल तक पॉजीटिव मामलों की संख्या 163 थी।