sweep down in jodhpur, held off the market-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शराबबंदी को लेकर झाडू डाउन, बंद कराए बाजार

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 दिसम्बर 2016 1:15 PM (IST)
शराबबंदी को लेकर झाडू डाउन, बंद कराए बाजार
जोधपुर। सरकार ने भले ही रात को शराब बिक्री पर रोक लगा रखी हो लेकिन, जोधपुर के कुड़ी क्षेत्र में देर रात बिना रोक-टोक शराब बिकती है। कुड़ी भगसनी सेक्टर-2 में देर रात को शराब दोगुने दाम में बेचने को लेकर और देर रात शराब ठेकेदार द्वरा मारपीट के विरोध में वाल्मीकि समाज के लोगों ने मंगलवार को झाडू डाउन कर विरोध जताया। आक्रोशित लोगों ने बाजार भी बंद करा दिए। यहां के लोगों का कहना है कि अक्सर शटर डाउन करने की आड़ में शराब बिक्री का गोरखधंधा चलता है। ठेकेदार को इस बारे में कई बार अवगत कराया और चेतावनी भी लेकिन, वह उल्टा चोर कोतवाल को डांटने वाली कहावत पर उतर आया। समाज के लोगों ने ठेकेदार पर मारपीट का भी आरोप लगाया गया और फिर लोगों ने बाजार बंद करा दिया। इत्तिला मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची समझाइश कर विरोध कर रहे लोगों को शांत किया। बाद में समझाइश कर बाजार खुलवाए गए। पेट्रोल-डीजल के डिजिटल पेमेंट पर सोमवार रात से 0.75% छूट

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement