Swearing in ceremony of Sarva Samaj Mahila Vikas Samiti concluded with Holi meeting ceremony-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सर्व समाज महिला विकास समिति का होली मिलन समारोह के साथ शपथ ग्रहण संपन्न

khaskhabar.com: रविवार, 07 अप्रैल 2024 6:56 PM (IST)
सर्व समाज महिला विकास समिति का होली मिलन समारोह के साथ शपथ ग्रहण संपन्न
दौसा। सर्व समाज महिला विकास समिति का होली स्नेह मिलन व शपथ ग्रहण समारोह यशोधरा गार्डन गुप्तेश्वर रोड पर हुआ। समिति की संयोजक उर्मिला जोशी ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि ब्रह्मा कुमारी शीतल दीदी, विशिष्ट अतिथि डॉ पूर्णिमा शर्मा, भारत रक्षा मंच की प्रेसीडेंट मूर्ती मीणा, डॉ ओमवती मीणा, डॉ निर्मला शर्मा रही। सर्व समाज ‌की कार्यकारिणी को अतिथियों द्वारा शपथ दिलाई गई। प्रतियोगिता में बेस्ट ड्रेस सन्तोष कंवर, व बेस्ट ग्रुप डांस मंजू जाटव, कृतिका राजपूत रही। काउंटिंग डांस की विजेता शालिनी खंडेलवाल व ललिता खंडेलवाल रही। विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रिया मीणा, महामंत्री मोनिका सैनी, कोषाध्यक्ष कल्पना साहू, उपाध्यक्ष करूणा गौतम, चन्द्रकान्ता शर्मा, सुमित्रा घोषी, शशी जोशी, सावित्री जायसवाल, रेखा साहू, सुमन शर्मा मौजूद रही। अतिथियों को माला व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement