Advertisement
स्वतंत्र देव बोले, 'अखिलेश लागातार पराजय से हो गए हैं हताश'

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा मुखिया केवल चुनाव के वक्त ही वे धार्मिक प्रयोजनों का स्वांग रचते हैं। अन्य दिन में उनका टोपी लगाकर घूमना फिरना उत्तर प्रदेश की जनता ने देखा है। वे अपने अनर्गल प्रलाप से एक पंथ और समुदाय के लोगों को तो खुश कर सकते हैं लेकिन संत परंपरा और सनातन संस्कृति को मानने वाले करोड़ों लोगों की आस्था को वे चोटिल करते हैं। उनका यह खिलवाड़ उनकी वोट बैंक वाली राजनीति पर भारी पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश का विकास सुहा नहीं रहा है, क्योंकि वे खुदके व केवल कुनबे के विकास के ही वाहक रहे हैं। उन्हें गरीब को मिली पक्की छत, उज्जवला योजना का सिलेंडर और उसके घर पर बल्ब की रोशनी अच्छी नहीं लग रही है। उन्हें गरीब को भरपेट राशन दिया जाना पसंद नहीं आ रहा है, वे गरीब को खुश देखकर दुखी हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उसके हिस्से पर ही तो डाका डालकर खुद उनके कुनबे में संपन्नता आई है।
भाजपा के प्रदेश के मुखिया ने कहा कि उनका दुख समझ में आता है, क्योंकि आज अखिलेश यादव की जातिवादी, तुष्टिकरण की राजनीति को जनता समझ गई है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


