पंचकूला। हरियाणा स्वर्ण जयंती के मौके पर राज्य सरकार की ओर से निकाली जा रही स्वर्ण जयंती विकास यात्रा मंगलवार को पंचकूला पहुंची। जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। अंबाला से पंचकूला में प्रवेश करने पर सांसद रतनलाल कटारिया, विधायक और मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा, नगराधीश ममता शर्मा, जिला भाजपा प्रधान दीपक शर्मा, पूर्व जिला प्रधान और लोक निर्माण विभाग के तकनीकी सलाहकार विशाल सेठ भी मौजूद रहे। कटारिया और ज्ञानचंद गुप्ता के साथ अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा ने रथ यात्रा के कलाकारों को बुके देकर उनका स्वागत किया। स्वर्ण विकास यात्रा के मौके पर कलाकार नाचते, थिरकते और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए प्रदेश में लोक सांस्कृतिक को आधुनिक प्रवेश और हरियाणा के गठन से लेकर वर्तमान समय तक की प्रगति को दर्शाते हुए पंचकूला पहुंचे। आपको बता दें कि लगभग 50 फुट लंबे प्रत्येक वाहन पर सुसज्जित इस विकास यात्रा में छह वाहन शामिल है।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें