स्वदेशी सप्ताह के तहत स्वदेशी प्रश्न मंच किया आयोजित
khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 10:37 AM (IST)
बीकानेर। स्वदेशी जागरण मंच की महानगर इकाई और आदर्श विद्या मंदिर, रघुनाथसर कुआं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे स्वदेशी सप्ताह के अन्तर्गत ‘स्वदेशी प्रश्न मंच’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित प्रतियोगिता में बाल एवं किशोर वर्ग की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता संयोजक तथा विद्यालय प्रधानाचार्य घनश्याम व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान स्वदेशी उत्पादों, सभ्यता एवं संस्कृति से संबंधित प्रश्न विद्यार्थियों से पूछे गए।
स्वदेशी की भावना का किया संचार