Swachh Bharat Mission: Prabhat Ferry released in Fatehpur baran-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वच्छ भारत मिशन : फतेहपुर में निकाली प्रभात फेरी

khaskhabar.com: रविवार, 30 जुलाई 2017 09:57 AM (IST)
स्वच्छ भारत मिशन : फतेहपुर में निकाली प्रभात फेरी
बारां। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायत समिति बारां की ग्राम पंचायत फतेहपुर में शनीवार को प्रभात फेरी निकाली गई। स्वच्छता समन्वयक कुलदीप सिंह ने बताया कि पंचायत समिति बारां की ग्राम पंचायत फतेहपुर में अलसुबह एसीईओ अशोक पुरसवानी एवं उपखंड अधिकारी बद्रीलाल राठौर के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाल कर ग्राम पंचायत को 15 अगस्त से पूर्व खुले में शौच से मुक्त करने हेतु जागरूक किया गया। इस मौके पर घर-घर सम्पर्क करते हुए उन लोगों से समझाइश की गई जिन्होंने अभी तक शौचालय का निर्माण नहीं करवाया है। प्रभात फेरी के बाद गांव में चौपाल लगाकर ग्रामवासियों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सरपंच, वार्ड पंच, खण्ड समन्वयक नादिर मोहम्मद, प्राचार्य, पटवारी, राशन डीलर, आंगनबाडी़ कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement