Sutlej-Yamuna Link Canal, the old agreement will apply-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सतलुज-यमुना लिंक कैनाल पुराने समझौते पर होगा लागू

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 1:00 PM (IST)
सतलुज-यमुना लिंक कैनाल पुराने समझौते पर होगा लागू
गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सतलुज-यमुना लिंक कैनाल के मुद़्दे पर हरियाणा सरकार अपने स्टेण्ड पर हैं सर्वोच्च न्यायालय ने पंजाब के कानून को निरस्त कर दिया है और पुराने समझौते को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों को उनका हक मिलना चाहिए। पंजाब में होने वाले चुनावों में मुख्यमंत्री को प्रचार के लिए जाने के संबंध में पूछे गए प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि यदि पार्टी चाहेगी तो वे जरूर पंजाब में चुनाव में जाएंगें। मेले के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस डिजी धन मेले मजें तीन हजार से अधिक लोगों के खाते खोले गए हैं और लगभग सात हजार लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य को पहले डिजी धन मेला आयेाजित करने के लिए चुना गया है जिसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार व अन्य लोगों को आभार भी व्यक्त करते है। इसी प्रकार, पूरे देश में इस प्रकार के 14 अप्रैल, 2017 तक 100 मेले आयोजित किए जाएंगें, जिसमें लोगों को कैशलेस ट्राजेक्श्न हेतु प्रोतसाहित करने के लिए पुरुस्कार भी दिए जा रहे हैं।[@ पीएमओ भी जाती हैं हजारों की संख्या में प्रदेश से शिकायतें]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement