suthar community outrage over the massacre in jasraj suthar in barmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जसराज सुथार हत्याकांड को लेकर सुथार समाज में आक्रोश

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अक्टूबर 2016 2:42 PM (IST)
जसराज सुथार हत्याकांड को लेकर सुथार समाज में आक्रोश
बाड़मेर। गत दिनों धुंधाड़ा गांव निवासी छात्र जसराज सुथार की जोधपुर के तिलवासनी के जवाहर नवोदय विद्यालय में हुई हत्या को लेकर सुथार समाज में आक्रोश है। इसको लेकर समाज के लोगों ने सोमवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा छात्र युवा संघ के बैनर तले गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के नाम तहसीलदार कालूराम कुम्हार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया हैं कि जसराज सुथार की 26 सितंबर को हत्या करके उसका शव हॉस्टल के पास एक पेड़ पर लटका दिया गया था। सुथार समाज के लोगों ने तहसीलदार को संपूर्ण मामले से अवगत कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और मृतक के परिवार को समुचित मुआवजा दिलवाने की मांग की। इस अवसर पर अखिल भारतीय विश्वकर्मा छात्र युवा संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव जीत जांगिड़, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सुथार, तहसील अध्यक्ष मुकेश जांगिड़, सुरेश जांगिड़, जांगिड़ नवयुवक मंडल अध्यक्ष निंबाराम सुथार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement