Sushma Swaraj meets Vietnamese President Tran Dai Quang-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वियतनाम के राष्ट्रपति से सुषमा की मुलाकात, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत

khaskhabar.com: शनिवार, 03 मार्च 2018 12:29 PM (IST)
वियतनाम के राष्ट्रपति से सुषमा की मुलाकात, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाकर हमारी समग्र रणनीतिक भागीदारी को और सशक्त पर चर्चा हुई। इससे पहले नई दिल्ली पहुंचे वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग का शनिवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, और इस तरह हम अपने गणमान्य अतिथि का स्वागत करते हैं। वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग का राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति क्वांग नई दिल्ली पहुंचने से पहले शुक्रवार को पवित्र बौद्ध तीर्थस्थल बिहार के बोधगया पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में वियतनाम का दौरा किया था। इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंध रणनीतिक साझेदारी से बढक़र समग्र रणनीतिक भागीदारी में तब्दील हो गए थे। मोदी और क्वांग आज द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसके बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। राष्ट्रपति क्वांग वियतनाम-भारत बिजनेस फोरम में भी शिरकत करेंगे। वियतनाम भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत दक्षिणपूर्व एशिया में महत्वपूर्ण साझेदार है और मौजूदा समय में दणिक्षपूर्व एशियाई देशों के संघ (आसियान) में भारत का समन्वयक देश है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement