khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 5:07 PM (IST)
सर्वे के मुताबिक 54 प्रतिशत मुस्लिम एसपी के साथ हैं जबकि 14 प्रतिशत बीएसपी के साथ, 9 प्रतिशत मुस्लिम बीजेपी के साथ हैं जबकि कांग्रेस के साथ 7 प्रतिशत मुस्लिम वोटर्स हैं। मुस्लिमों की तरह यादवों में भी एसपी की पकड मजबूत है। करीब 75 प्रतिशत यादव एसपी, 4 प्रतिशत बीएसपी और 14 प्रतिशत यादव बीजेपी के साथ हैं।
सर्वे मानता है कि सवर्ण वोटर्स पर बीजेपी की पकड मजबूत है। करीब 55 प्रतिशत सवर्ण बीजेपी के साथ हैं जबकि एसपी को 12 प्रतिशत सवर्णो का साथ मिल सकता है। बीएसपी के साथ 8 तो कांग्रेस के साथ 10 प्रतिशत सवर्ण हैं। ओबीसी वोटर्स पर बीजेपी की पकड मजबूत है। करीब 34 प्रतिशत ओबीसी बीजेपी के साथ है। 23 प्रतिशत ओबीसी एसपी के साथ हैं जबकि 20 प्रतिशत ओबीसी बीएसपी के साथ हैं। कांग्रेस को 10 प्रतिशत ओबीसी का समर्थन मिल सकता है।