survey fortells, akhilesh most popular in samajwadi party, leads as CM candidate but internal conflicts may damage chances Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सर्वे: अखिलेश CM पद की रेस में अव्वल

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 5:07 PM (IST)
सर्वे: अखिलेश CM पद की रेस में अव्वल
जाटव वोटों के मामले में बीएसपी सबसे आगे है। करीब 74 प्रतिशत जाटव बीएसपी के साथ हैं। 7 प्रतिशत एसपी, 8 प्रतिशत बीजेपी और 4 प्रतिशत बीजेपी के साथ हैं। अन्य दलितों में 56 प्रतिशत बीएसपी, 16 प्रतिशत एसपी, 13 प्रतिशत बीजेपी और 11 प्रतिशत कांग्रेस के साथ हैं। सर्वे के मुताबिक पूर्वी यूपी में सपा और बीजेपी में टक्कर है लेकिन सपा आगे दिख रही है। पूर्वी यूपी में एसपी को 35, बीजेपी को 30, बीएसपी को 18 सीटें मिल सकती हैं। पश्चिम में बीजेपी के आसपास कोई दल ही नहीं है। पश्चिम में बीजेपी को 37, एसपी को 16, बीएसपी को 12 सीटें मिलने की संभावना दिख रही है। रोहेलखंड में एसपी बढत बना रही है। यहां एसपी को 47, बीएसपी 33, बीजेपी 16 सीटों पर सिमट सकती है। अवध में बीएसपी 33 सीटों के साथ सबसे आगे है। वहीं बीजेपी 26 और सपा के हिस्से 25 सीटें आ सकती हैं। दोआब-बुंदेलखंड में सपा 25, बीजेपी 23, बीएसपी 21 सीटों पर आपस में कडी टक्कर दे रहे हैं।

[@ टाइटेनिक हादसे पर नया खुलासा,जहाज डूबने की असली वजह कुछ और...]

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement