survey fortells, akhilesh most popular in samajwadi party, leads as CM candidate but internal conflicts may damage chances Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सर्वे: अखिलेश CM पद की रेस में अव्वल

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 5:07 PM (IST)
सर्वे: अखिलेश CM पद की रेस में अव्वल
सर्वे में एसपी कार्यकर्ताओं से यह सवाल पूछा गया कि क्या पार्टी में मचे घमासान को देखते हुए मुलायम को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। करीब 33 प्रतिशत एसपी वोटर्स चाहते हैं कि मुलायम को ऎसा करना चाहिए, जबकि 37 प्रतिशत एसपी वोटर चाहते हैं कि अखिलेश का सीएम बने रहना ही ठीक है। 25 प्रतिशत एसपी वोटर ने परिवार में झगडे के लिए शिवपाल को जिम्मेदार बताया है जबकि 6 प्रतिशत लोगों का मानना है कि इसके लिए अखिलेश जिम्मेदार हैं। एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस के सर्वे में अखिलेश मुख्यमंत्री पद के लिए जनता की पहली पसंद हैं। सर्वे में भाग लेने वाले करीब 28 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि अखिलेश सीएम बनें। मायावती के पक्ष में 21 प्रतिशत, आदित्यनाथ के पक्ष में 4 प्रतिशत और मुलायम सिंह यादव के पक्ष में 3 प्रतिशत लोग दिखे। सर्वे में हिस्सा लेने वाले करीब 41 प्रतिशत लोगों के मुताबिक अखिलेश सरकार ने मायावती से बेहतर काम किया है। सर्वे में करीब 34 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह अखिलेश के काम से संतुष्ट हैं, जबकि 32 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से संतुष्ट हैं।

[@ Exclusive:खेल संघों में राजनीति के खिलाड़ियों का खेल]

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement