surprise inspections of Paddy purchasing centers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 8:01 PM (IST)
धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
सुल्तानपुर। किसानों की सहूलियत का ख्याल रखने के उद्देश्य से डीएम एस राजलिंगम ने धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। 6 धान क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान कर्मचारी किसी भी केंद्र में धान खरीदते नहीं मिले। जिसके बाद डीएम ने कर्मचारियों को तुरंत धान क्रय करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम एसराजलिंगम के साथ सूचना अधिकारी आरबी सिंह, वरिष्ठ विपणन निरीक्षक ज्ञान प्रकाश वर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट पवन अग्रवाल मौजूद रहे। डीएम ने निरीक्षण के दौरान डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार को निर्देशित किया कि वे अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान क्रय केंद्रों के समन्वयकों की बैठक बुलाएं और इस बात के भी निर्देश दिए कि सभी केंद्र समय से खुले और बंद हों। यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement