करौली। सांगानेर विधायक घनश्याम तिवाड़़ी रविवार को धौलपुर जाने के लिए कुछ देर के लिए करौली रूके। जहां सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में सर्जिकल स्ट्राइक पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि इसे राजनीतिक बहस का विषय नहीं बनाना चाहिए। भारतीय सैनिकों ने अपने साहस का परिचय देते हुए देश को गौरवान्वित किया है और दुश्मनों को माकूल जवाब दिया है। ऐसे में किसी भी दल को इस विषय पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए। इस दौरान तिवाड़ी ने आर्थिक आरक्षण सहित कई मुद्दों को लेकर राज्य सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सामजिक समरसता के तहत आर्थिक रूप से पिछड़े और वंचित लोगों के लिए 14 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक पास हो चुका है। लेकिन अब सरकार के ढुलमुल रवैये के चलते इसकी अधिसूचना जारी नहीं की जा रही है। साथ ही सरकार की उदासीन कार्यशैली का ही परिणाम है कि जन कल्याणकारी योजनाएं ठप पड़ी है और पार्टी में अंतर्कलह चल रहा है। लेकिन सरकार चुप्पी साधे बैठी है। इससे पहले करौली पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तिवाड़ी का शानदार स्वागत किया।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :बीकानेर की कृति सक्सेना वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में जाएंगी सियोल