लखनऊ। समाजवादी पार्टी घर के कलह के कारण संकट में घिरती नजर आ रही है। गौरतलब है कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह के परिवार में यह कलह प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर शुरू हुई। गौरतलब है कि मुलायम सिंह ने बेटे अखिलेश को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया और यह जिम्मेदारी भाई शिवपाल को दी। इस बात को लेकर चाचा-भतीजे के बीच कलह शुरू हो गई। कल शिवपाल ने इसे सम्मान की लडाई बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।