Super Blood Wolf Moon Lunar Eclipse 2019 LIVE Updates-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, बन रहा है ये अनोखा संयोग

khaskhabar.com: सोमवार, 21 जनवरी 2019 08:33 AM (IST)
साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, बन रहा है ये अनोखा संयोग
नई दिल्ली। 2019 का पहला चंद्र ग्रहण आज लग रहा है। सुपर ब्लड मून पर खग्रास चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान चांद की रौशनी 30 प्रतिशत ज्यादा तेज हो जाएगी और चांद 15 प्रतिशत बड़ा नजर आएगा। भारत सहित दुनिया के कई देशों में रात में चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना होने वाली है। यह नजारा 21 जनवरी की सुबह 09:03:54 बजे से लेकर 12:20:39 तक बजे तक लगभग तीन घंटे तक देखा जा सकता है। लेकिन हो सकता है कि बारिश, धुंध या फिर आसमान में बादलों की वजह से इसे नहीं देखा जा सके। बन रहा है ये अनोखा संयोग- प्रयाग का अध्र्य कुंभ चल रहा है। हर पूर्णिमा का शाही स्नान होगा। लगभग अगले तीन पूर्णिमा तक सुपर चन्द्र की श्रृंखला में यह पहला सुपर मून होगा। चंद्रमा अपनी कर्क राशि में होगा। शनि का पुष्य नक्षत्र होगा। खास चंद्र पुष्य बन रहा है. इस चंद्र पर खग्रास चन्द्र ग्रहण है। स्नान दान जाप पूजा से बहुत लाभ मिलेगा। सारे पाप धूल जाएंगे। रोग-दरिद्रता से मुक्ति मिलेगी।
चंद्र का अद्भुत संयोग बना है-
इस चंद्र ग्रहण एक अद्भुत संयोग बना है। सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ चंद्र ग्रहण आया है। पढ़ाई, नौकरी, व्यापार, शादी, मुकदमा, शत्रु शांति संबंधी हर काम सौ प्रतिशत बनेगा। शुभ माघ मास में सैकड़ों साल बाद ग्रह नक्षत्रों का ऐसा संयोग बना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement