Summer dance camp concluded with certificate distribution-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समर डांस कैंप का समापन सर्टिफिकेट वितरण के साथ हुआ

khaskhabar.com: रविवार, 02 जून 2024 4:06 PM (IST)
समर डांस कैंप का समापन सर्टिफिकेट वितरण के साथ हुआ
चित्तौड़गढ़। बुनियाद क्रिएटिव सोसाइटी की ओर से शहर के उप नगरीय क्षेत्र गांधीनगर में संचालित डांस मस्ती कैंप का समापन हुआ। इस मौके पर कैंप के सभी रजिस्टर्ड बच्चों को सोसाइटी द्वारा सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार दिए गए। कैंप के समापन के अवसर पर सभी बच्चों का मनोरंजन करने के लिए एक्टर जूनियर अमिताभ बच्चन महेंद्र दमानी ने बच्चों को कविता सुना कर उत्सवर्धन किया। कैंप संचालिका एमपीएलसी विधि व्याख्याता डॉ पूजा राजोरा ने बताया कि गांधीनगर में विगत 15 दिनों से आयोजित डांस कैंप का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर कैंप के सभी रजिस्टर्ड बच्चों को सोसाइटी द्वारा सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार दिए गए। प्रतिभागी बच्चों ने इस मौके पर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। गांधीनगर में 18 मई से 1 जून तक आयोजित इस कैम्प में बच्चों को चित्तौड़गढ़ के जाने माने कोरियोग्राफर संदीप शाह एवं जय रोशन के द्वारा डांस का प्रशिक्षण दिया गया। डांस में बच्चों ने हिप हॉप, क्लासिकल, कंटेंपरेरी, जुम्बा, एरोबिक्स, बॉलीवुड और फोक डांस सिखा। साथ ही बच्चों को कैंप के दौरान योगा, कराटे एवं संगीत की विशेष कक्षाओ का प्रशिक्षण मास्टर मोहित वैष्णव, ज़ाकिर हुसैन एवं विजय कुमार द्वारा भी दिया गया। कैंप के समापन के अवसर पर सभी बच्चों का मनोरंजन करने के लिए एक्टर जूनियर अमिताभ बच्चन महेंद्र दमानी ने बच्चों को कविता सुना कर उत्सवर्धन किया। इस अवसर पर बुनियाद क्रिएटिव सोसाइटी सचिव एवं महाराणा प्रताप लॉ कॉलेज प्राचार्य डॉ एस डी व्यास, कोषाध्यक्ष मुकेश टेलर, सदस्यगण निशांत पुरोहित, दीपमाला कुमावत, सुलक्षणा सांचौरा, सुमित उपाध्याय राजेंद्र कुमार राजोरा, समाज सेविका पार्वती राजोरा, सुनीता बनवार आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement