Sukhbir Singh Badal says on Punjab Defeat: we Gave people so much that they threw up -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हार से बौखलाए बादल बोले: लोगों को ज्यादा खिला दिया, उन्होने उल्टी कर दी

khaskhabar.com: शनिवार, 18 मार्च 2017 2:58 PM (IST)
हार से बौखलाए बादल बोले: लोगों को ज्यादा खिला दिया, उन्होने उल्टी कर दी
चंडीगढ। पंजाब विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार को लेकर शिरोमणी अकाली दल पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने विवादित बयान दिया है। सुखबीर सिंह बादल ने एक सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने ने मतदाताओं की तुलना ऐसे व्यक्ति से की जिसे ज्यादा खिला दिया हो और उल्टी हो गई हो। दरअसल सुखबीर सिंह बादल बल्लुआना में बीजेपी अकाली पार्टी के कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बादल ने कहा कि यह ऐसा है जैसे कोई बहुत ज्यादा खाना खाने पर अंत में उल्टी कर देता है, हमने असल में लोगों को खूब खाने को दिया। साथ ही बादल ने कहा कि जब पांच सालों के लिए सूखा पडेगा, तब हमारी कीमत पता चलेगी। बादल ने कहा कि तभी सही और गलत के बीच का फर्क भी सामने आएगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement