यहां पढ़ने वाले बच्चे खुदकुशी करते हैं, खबरों का हिस्सा बनते हैं, कोचिंग संस्थानों पर मीडिया ऊंगली भी उठाती है लेकिन हफ्ते दस दिन में सबकुछ उन मासूमों की मृत शरीर की तरह ठंडे पड़ जाते हैं। चाहे वो पुलिस होए जिला प्रशासन होए शिक्षा विभाग हो और कोचिंग संस्थानों हों, किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। हर साल वो सबकुछ भुलाकर बड़े बड़े होर्डिंग्स और बैनर के जरिये नए बच्चों के एडमिशन की तैयारियों में जुट जाते हैं। यहां के कुछ कोचिंग संस्थान तो इतने पावरफुल हो चुके हैं कि उनसे सवाल करने की हिम्मत शायद पुलिस के पास भी नहीं है। या फिर हर बच्चे की मौत के बाद कोचिंग संस्थानों और पुलिस के बीच कुछ और ही खेल हो जाता है जिसके बाद पुलिस को भी इन केसों से कोई मतलब नहीं होता। जांच के नाम पर महीनों बीत जाते हैं लेकिन कुछ भी साकारात्मक तथ्य सामने नहीं आते।