ये पंक्तियां हम यूं ही नहीं कह रहे हैं, खुद पुलिस महकमे ने ये जानकारी हमें दी है कि कोटा के कोचिंग संस्थानों में बच्चों की मौतों की पेंडिंग पड़े जांच की फाइलों की संख्या ज्यादा है। सूचना का अधिकार के तहत उन्हें इस मामले में जानकारी देनी मजबूरी बनी। जिसके बाद कुछ ऐसे तथ्य सामने आए जो कि आपके और पूरे देश के अभिभावकों के होश उड़ाने के लिए काफी हैं। कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2013 से लेकर 2016 के कोटा के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में एक अभिभावक और 45 बच्चों ने खुदकुशी कर ली। जिनमें से एक पिता और उसकी बच्ची की मौत कई सवाल खड़े करते हैं। बेटी को आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचाने की सोच रखने वाले पिता उसका एडमिशन कराने कोटा पहुंचे और उस पिता ने अपनी बेटी का अभी एडमिशन भी नहीं कराया था और दोनों का शव कमरे में मिला। मौका ए वारदात का दृश्य हृदयविदारक थाए बेटी पलंग पर मृत पड़ी थी और पिता पंखे से लटका हुआ था। यहां एक बार फिर दोहराना चाहूंगा कि कोटा में ऐसा क्या है कि महज एक दो दिन में ही पिता ने अपनी बेटी के साथ खुदकुशी कर ली।