Sudarshan Devi created identity by making efforts Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुदर्शना देवी ने प्रयास करने से बनाई पहचान

khaskhabar.com: बुधवार, 09 जनवरी 2019 4:01 PM (IST)
सुदर्शना देवी ने प्रयास करने से बनाई पहचान
इस बीच सुदर्शना को उनकी सहेली ने स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण लेने को लेकर प्रेरित किया। वह स्वयं भी ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण पंजाब नैशनल बैंक के धर्मशाला स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से प्राप्त कर चुकी थी। जब सुदर्शना को पता चला कि यह संस्थान नि:शुल्क प्रशिक्षण करवा रहा है तो मानो उनके हौंसले और बुलंद हो गये। वह तुरन्त ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक से मिली तथा उनके सुझाव के अनुसार ब्यूटी पार्लर के 30 दिन के कोर्स के लिए आवेदन कर दिया। यह प्रशिक्षण उनके लिए ज्ञानवर्धक व प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। प्रशिक्षण के उपरांत संस्थान के निदेशक ने उन्हें कम दरों पर ऋण मिलने की बात सुझाई। फिर क्या था, उन्होंने स्वयं का कारोबार करने का निर्णय लिया। सुदर्शना बताती हैं कि उन्होंने स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए लोन के लिए आवेदन किया। उन्होंने पंजाब नैशनल बैंक, सिद्धपुर शाखा से 50 हजार रुपये का लोन तथा तीस हजार रूपये उन्होंने स्वयं से निवेश किये। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उनके जीवन में परिवर्तन का आधार बना।
सुदर्शना की उद्यमशीलता, कड़े परिश्रम और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता से उन्हें अपना कारोबार बढ़ाने में सहायता मिली। उन्होंने अप्पर दाड़ी में खब्बड़ में ‘पायल ब्यूटी पार्लर’ के नाम से खोला है। इसके अलावा वे सिलाई-कढ़ाई का कार्य भी साथ-साथ कर रही है। सुदर्शना महीने के 10 से 12 हजार रूपये कमा रही है।
पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक कमल प्रकाश बताते हैं कि संस्थान जरूरतमंद एवं इच्छुक लोगों को स्वरोजगार आरम्भ करने के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण देता है, ताकि वे आर्थिक रूप से सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर हो सकें। वे बताते हैं कि संस्थान 18 से 45 वर्ष तक की महिलाओं और पुरूषों को डेयरी फार्मिंग, खुम्ब उत्पादन, सब्जी नर्सरी प्रबंधन और सब्जियों की खेती, आलू एवं प्याज की खेती और प्राकृतिक संरक्षण, अचार और पापड़ बनाना, खिलौने बनाना, डुने पत्तल बनाना, कपड़े के बैग बनाना तथा मोबाईल रिपेयरिंग जैसे विभिन्न रोजगारपरक व्यवसायों में प्रशिक्षण प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण की समाप्ति पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र दिए जाते हैं, जिसके द्वारा वह स्वरोजगार हेतु जिला कांगड़ा के किसी भी बैंक से ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर देख लेते हैं ये बच्चे

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement