Success: five criminal including gang leader arrested in jalore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सफलता: नकबजनी गिरोह के सरगना सहित पांच गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 10:09 AM (IST)
सफलता: नकबजनी गिरोह के सरगना सहित पांच गिरफ्तार
जालोर। जिले में कई जगह योजनाबद्ध तरीके से दुकानों के ताले तोडक़र नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना सहित पांच आरोपितों को भीनमाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही आरोपितों से चोरी का माल बरामदगी का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार भीनमान थानाधिकारी कैलाशचन्द्र मीना के निर्देशन में चोरी व नकबजनी प्रकरणों के वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में सहायक उप निरीक्षक अनिलकुमार, हैड कांस्टेबल करनाराम विश्नोई व डूंगराराम, कांस्टेबल सेवाराम डूडी, वरींगाराम, महेन्द्र मीना, दिनेश व जयकिशन विश्नोई को शामिल किया गया। टीम ने सादी डे्रस में भीनमाल के मुख्य स्थानों व होटलों पर आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखना शुरू किया। इस दौरान भीनमाल निवासी भरत पुत्र रामलाल पुरोहित व सरथला (पांच पादरा) निवासी रमेश पुत्र लच्छाराम रेबारी की गतिविधिया संदिग्ध लगने पर उन्हें दस्तयाब कर पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पूछताछ में दोनों ने भीनमाल सहित रेवदर, आहोर, कोमता (सायला), सोमता (रामसीन) व सुमेरपुर में अपनी गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर नकबजनी की कई वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने गैंग के तीन अन्य सदस्यों के नाम भी लिए। जिस पर सहायक उप निरीक्षक अनिलकुमार मय जाप्ता ने कोरी धवेचा (बागोड़ा) निवासी सदिक खां पुत्र अकबर खां, भीनमाल निवासी इब्राहिम खान पुत्र गाजी खान मोयला व नासोली (भीनमाल) निवासी भीमसिंह पुत्र तारूसिंह राव को दस्तयाब किया कर पूछताछ की। पूछताछ में सभी ने मुख्य आरोपी भरत पुरोहित के साथ मिलकर नकबजनी की वारदातो में शरीक होना कबूल किया। जयललिता: ग्लैमर की दुनिया से...आयरन लेडी तक का सफर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement