खांडसा मंडी का मुद्दा विधानसभा में भी उठेगा - किरण चौधरी
khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 11:33 AM (IST)
गुडग़ांव। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस की विपक्ष की नेता किरण चौधरी अपने समर्थकों के साथ खांडसा मंडी एसोसिएशन के धरने पर पहुंची। जहां आढ़ती व्यापारियों को अपना समर्थन दिया। उनके साथ कांग्रेस के नेता गजे सिंह कबला भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। आगामी 3-4 नवबंर को विधानसभा का जो सत्र बुलाया गया है। आढ़ती खांडसा मंडी के मुद्दे को अदालत में भी ले जा चुके है। जिसकी सुनवाई आगामी सुनवाई 20 अक्टूवर को निश्चित है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार मेहनतकश किसानों व व्यापारियों की विरोधी है। उन्होंने सरकार से आग्रह भी किया कि मंडी में पिछले 3 दशक से आढ़ती कारोबार कर रहे हैं। उन्हें उजाडऩे से पहले उन्हें वैकल्पिक स्थान दिया जाना चाहिए था। एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकरान ने कहा कि त्यौहारों के सीजन में सब्जी व फलों की आपूर्ति बाधित होनी शुरु हो गई है, जिसके कारण सब्जियों व फलों के दामों में वृद्धि हो रही है। इसका सीधा असर शहरवासियों की जेबों पर पड़ेगा और गृहणियों की रसोई प्रभावित होगी।