khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 सितम्बर 2016 08:58 AM (IST)
संघ ने बुधवार को वेलिंगकर को बीजेपी के खिलाफ काम करने
के आरोप में पद से हटा दिया था, जिसके बाद 400 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने
इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। पणजी के स्कूल कॉम्पलेक्स में छह घंटे तक
चली मैराथन बैठक के बाद एक साथ इतने कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देने का फैसला
किया। इस बैठक में संघ के 100 से ज्यादा सदस्य और पदाधकिारी मौजूद थे।