Suarez dream was showing Kuraj Rajasthan BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुराज का सपना दिखाकर भाजपा ने दिया कुराज-गहलोत

khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 6:32 PM (IST)
सुराज का सपना दिखाकर भाजपा ने दिया कुराज-गहलोत
उदयपुर। अपने दो दिवसीय मेवाड-वागड दौर पर आये पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को पाली जाने से पूर्व उदयपुर पहुंचे। उदयपुर मे सर्किट हाउस पहुचे गहलोत ने प्रेस वार्ता में मौजूदा सरकार को आडे हाथों लिया। बीजेपी सरकार के शासन को असफल बताते हुए गहलोत ने कहा कि भाजपा के राज मे कानून व्यवस्था की स्थिति लचर बनी हुई है, अपराध भी लगातार बढ रहे है। सुराज के सपने दिखाने वाली भाजपा के राज मे कुराज स्थापित हो रहा है जिससे आम जनता परेशान है। गहलोत ने कहा कि गृहमंत्री के द्वारा अपराध की स्थिति को लेकर जो आंकडे प्रस्तुत किये गये है वो अलग है जबकी वास्तविक स्थित कुछ और ही है। गहलोत के उदयपुर पहुचने पर सर्किट हाउस मे कांगे्रस जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। गहलोत उदयपुर मे कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद पाली के लिए रवाना हो गये। यह भी पढ़े :डॉक्टर को छोडो,स्मार्ट कपडा बता देगा आपको क्या है बीमारी... यह भी पढ़े :हास्य रस ने गुदगुदाया तो, वीर रस ने घोला देशभक्ति का जज्बा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement