Students will have to take on the responsibility of coaching suicide-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोचिंग विद्यार्थियों की आत्महत्या पर लेनी होगी जिम्मेदारी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016 6:56 PM (IST)
कोचिंग विद्यार्थियों की आत्महत्या पर लेनी होगी जिम्मेदारी
झुंझुनूं। प्रदेश के कोटा ही नहीं, बल्कि हर जिले में कोचिंग में पढने वाले विद्यार्थियों की आत्महत्याओं पर शायद ही कोई एक्शन होता हो। लेकिन अब एक्शन ना सही, लेकिन कुछ करने की ठानी है बाल संरक्षण आयोग ने। राज्य बाल संरक्षण आयोग ने पूरे प्रदेश, खासकर कोटा से ऐसे विद्यार्थियों की सूची मांगी है। जिन्होंने कोचिंग करते वक्त आत्महत्या की हो। यह ब्यौरा आ जाने के बाद संबंधित कोचिंग सेंटर संचालक से आयोग ना केवल सवाल करेगा। बल्कि भविष्य में विद्यार्थी किसी भी डिप्रेशन में आकर कोई ऐसा कदम ना उठाए। उसके लिए भी कोशिश होगी। साथ ही परिजनों के साथ भी चर्चा होगी। आयोग का मानना है कि आत्महत्या करने वाले अधिकतर विद्यार्थी अपने आपको साबित नहीं कर पाए और उन्हें डर था कि वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतरेंगे। यही कारण है कि उन्होंने मौत को गले लगाया। लेकिन कुछ परिस्थितियों को बदलकर ही हम ऐसे हालातों से निकल सकते हैं। यह जानकारी दी आज झुंझुनूं में बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने। उन्होंने इस मौके पर झुंझुनूं कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उनके अधिकतर सवालों के जवाब अधिकारी नहीं दे पाए। उन्होंने चिंता जताई कि बाल किशोर न्यायालय से जुड़े 277 केस अभी पेंडिंग हैं। उन्होंने इसके लिए जल्द ही कोशिश कर सप्ताह में एक से ज्यादा दिन बाल किशोर न्यायालय बोर्ड लगवाने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने टास्क फोर्स तथा रेस्क्यू के बारे में जानकारी मांगी तो वो भी अधिकारी संतोषप्रद नहीं दे पाए और एक दूसरे पर टालते देखे गए। इस दौरान उन्होंने सीतसर स्थित बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया और सुविधाओं को और अधिक दुरूस्त करने पर जोर दिया। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement