Students will have only three times the NEET-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नीट में तीन बार शामिल होने के नियम का विरोध, छात्रों ने किया हंगामा

khaskhabar.com: बुधवार, 01 फ़रवरी 2017 8:46 PM (IST)
नीट में तीन बार शामिल होने के नियम का विरोध, छात्रों ने किया हंगामा
कानपुर। नीट परीक्षा में सिर्फ तीन बार शामिल होने के नियम को लेकर छात्रों में रोष व्याप्त हो गया। मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों ने काकादेव चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने केन्द्र सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। राष्ट्रीय अर्हता प्रवेश परीक्षा (नीट) में तीन बार ही मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्र परीक्षा दे सकते हैं। जिसका विरोध काकादेव कोचिंग मंडी के छात्रों ने शुरू कर दिया है। जिसके चलते बुधवार को काकादेव चौराहे पर मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्र एकजुट हुए और इस नीति का विरोध कर प्रदर्शन किया। छात्र आकाश सिंह का कहना है कि यह ठीक है कि परीक्षा में 180 प्रश्न है और अपनी भाषा में भी परीक्षा दे सकते हैं। पर इण्टर के बाद तीन बार ही परीक्षा में शामिल होना छात्रों के कैरियर से खिलवाड़ है।
छात्र विकास मल्होत्रा ने कहा कि अगर यह फैसला वापस नहीं लिया जाता तो मजबूर होकर छात्र सड़क पर उतर आएंगे।
रजनीश कटियार का कहना है कि यूपी बोर्ड से पढ़ने वाला छात्र पहली बार तो समझ में ही पाता है और फिर इसके बाद वह तैयारी के लिए मेहनत करता है। सरकार की इस नीति से उत्तर प्रदेश के छात्रों का मेडिकल के क्षेत्र में कैरियर कमजोर हो जाएगा। इसके साथ ही केन्द्र सरकार से मांग की गई कि हस्तक्षेप कर इस नीति को बदला जाय। जिससे उत्तर भारत के छात्र मेडिकल में अपना कैरियर सवांर सके। इस दौरान अलग-अलग कोचिंग संस्थानों के लगभग दो सौ से अधिक छात्र शामिल हुए।

[@ ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ]

[@ 2017 बजट की बड़ी बातें पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement