Students should recognize their talents and move forward without blindly following Western culture: District Collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्राएं पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण ना करके अपनी प्रतिभा को पहचान कर आगे बढ़े : जिला कलक्टर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 6:51 PM (IST)
छात्राएं पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण ना करके अपनी प्रतिभा को पहचान कर आगे बढ़े : जिला कलक्टर
झालावाड़। राजकीय कन्या महाविद्यालय झालावाड़ में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव पारितोषिक वितरण समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम झंकार का आयोजन जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि के रूप में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य राम कल्याण मीणा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चारुलाता तिवारी ने स्वागत भाषण में महाविद्यालय एवं महाविद्यालय की गतिविधियों का संक्षिप्त परिचय दिया। कार्यक्रम में एकल नृत्य, प्रतियोगिता समूह नृत्य, प्रतियोगिता वह विचित्र वेशभूषा, प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलक्टर ने छात्राओं को सोशल मीडिया से दूर रहकर वास्तविक रूप से नई तकनीक के साथ संस्कृति को पहचान कर आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति के साथ ही जीवन में हम आगे बढ़ सकते हैं, छात्राएं पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण ना करके अपनी प्रतिभा को पहचान कर आगे बढ़े, झंकार का असली अर्थ है हमें अपनी संस्कृति और अपनी मिट्टी से जुड़े रहना है।
इस दौरान जिला कलक्टर ने छात्राओं की प्रतिभाओं की प्रशंसा की। साथ ही उन्हें वर्ष भर के पारितोषिक वितरण प्रदान किये। तीनों प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में प्रीति बोहरा जिला चेयरपर्सन लायन, पुष्पलता दुबे आकाशवाणी उद्घोषिका व रेणु बाला शिक्षा विभाग से रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन रुचि कुलश्रेष्ठ ने किया। इस अवसर पर भामाशाहों को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में भामाशाहो व पत्रकार बंधुओ का सम्मान भी किया गया। भामाशाह के रूप में डॉ. राहुल सुयन जिन्होंने महाविद्यालय को दो बैंच डोनेट की है और वुमेन विंग फाउंडेशन की अध्यक्ष रश्मि टोंगिया पूनम रोतेला, रूचि कुलश्रेष्ठ रही, जिन्होंने महाविद्यालय को एक पोडियम डोनेट किया है। इसी अवसर पर राधेश्याम सालोदिया पर्यावरण विद् जिन्होंने महाविद्यालय को कई पौधे दान किये और साथ ही ऑर्गेनिक खाद देकर महाविद्यालय का सहयोग किया।
एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियंका, द्वितीय स्थान पर प्रचेता और तृतीय स्थान पर दिव्या कलाल रही। समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मेघा और ग्रुप, द्वितीय स्थान पर अभिता और ग्रुप और तृतीय स्थान पर प्रियंका और ग्रुप रहे। विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान में प्रचेता व्यास, द्वितीय स्थान पर प्रियंका प्रजापति और तृतीय स्थान पर प्रेरणा वर्मा रही।
कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक समिति के प्रभारी हर्षित शर्मा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया और कार्यक्रम में अजय मीणा, प्रवेश कुमार चौहान, धापू, विनय यादव, मनोज मीणा, राकेश शर्मा, गोपाल गालव, हेमन्त मीणा, रामनिवास मीणा, रामहेत, खुशबू विजय, ओम प्रकाश देवड़ा, महेन्द्र सिंह, गोविन्द वैष्णव, राजेन्द्र, नन्द किशोर चक्रधारी, जितेन्द्र कुमार व्यास, रत्तीराम शर्मा, अभिषेक राठोड़, विक्रम की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement